नई दिल्ली. कोरोना से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने 5 टी प्लान बनाया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 5 टी में पहला T टेस्टिंग, दूसरा ट्रेसिंग, तीसरा ट्रीटमेंट, चौथा टीम वर्क और पांचवा ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग है. उन्होने कहा कि हमने बड़े लेवल पर टेस्टिंग का फैसला किया है.
– टेस्टिंग
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम बड़े लेवल पर टेस्टिंग करेंगे. साउथ कोरिया की तरह हम बहुत बड़े स्तर टेस्टिंग करने जा रहे हैं. पहले टेस्टिंग किट की समस्या थी. अब सुधरी है. हमने 50 हजार लोगों के टेस्ट के लिए किट का ऑर्डर किया है. एक लाख लोगों के रैपिड टेस्ट के लिए किट का ऑर्डर कर दिया है. शुक्रवार से रैपिड टेस्ट किट आने लगेगा. कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया में रैपिड टेस्ट किया जाएगा.
http://भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन और पैरासिटामॉल दवाओं के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटाया
– ट्रेसिंग
उन्होने कहा कि हम कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रहे हैं. सभी लोगों को सेल्फ क्वारनटीन के लिए भेजा जा रहा है. ट्रेसिंग में हम पुलिस की मदद ले रहे हैं. पुलिस की मदद से हम ऐसे लोगों को ट्रेस करेंगे, जो होम क्वारनटीन हैं. पुलिस को हमने अब तक 27202 लोगों के फोन नंबर दिए हैं. उनका जीपीएस लोकेशन चेक किया जाता है. इसके साथ ही मरकज से निकलने वाले 2000 लोगों के फोन नंबर भी पुलिस को दिए जाएंगे. उनके लोकेशन के आधार पर इलाकों को सील किया जाएगा.
– ट्रीटमेंट
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अभी तक दिल्ली में कोरोना के कुल 525 केस आए हैं. हमने अभी तक दिल्ली में करीब 3 हजार बेड की क्षमता तैयार कर ली है. एलएनजेपी, जीबी पंत, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को कोरोना हॉस्पिटल घोषित किया गया है. इसके साथ ही करीब 400 बेड प्राइवेट हॉस्पिटल में आरक्षित किए गए हैं.
http://मध्याह्न भोजन हेतु सूखा अनाज वितरण नहीं करने पर प्रधानपाठक निलंबित
– टीम वर्क
उन्होने कहा कि कोरोना को अकेले ठीक नहीं किया जा सकता है. आज सारी सरकारें एक टीम की तरह काम कर रही हैं. सभी राज्य सरकारों को मिलकर भी काम करना होगा. सभी सरकारों और विभागों को एकजुट होकर एक टीम की तरह काम करना होगा. सभी राज्य सरकारों को एक-दूसरे से सीखना भी है. इस टीम का सबसे अहम हिस्सा डॉक्टर और नर्स हैं. सबको लॉकडाउन का सख्त पालन करना है.
– ट्रैकिंग और मॉनीटरिंग
सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी चीजों को ट्रैक करना सबसे जरूरी है. सभी प्लान को ट्रैक करने की जिम्मेदारी मेरी है. अगर हम कोरोना से तीन कदम आगे रहेंगे, तभी हम इसको हरा पाएंगे.
Delhi govt to conduct over 1 Lakh tests in next few days. Random testing to be done in hotspots. Quarantine centers being set up in large numbers. Delhi CM Arvind Kejriwal to brief today at 1 PM about a 5 point plan, formed in the view of increase in no.of #COVID19 cases in Delhi pic.twitter.com/4LBmuSPkz8
— ANI (@ANI) April 7, 2020
We have ordered kits for the testing of 50,000 people. The kits have started arriving. We have also placed orders for the rapid test of 1,00,000 people. The deliveries of kits will begin by Friday. Random tests will be done at hotspots. Detailed tests will also be done: Delhi CM https://t.co/U89MbypURe
— ANI (@ANI) April 7, 2020









