আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केजरीवाल बोले- लिख कर देता हूं गुजरात में AAP की सरकार बनेगी

Published on: November 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रविवार को प्रचार के दौरान एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी. उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार 27 साल के अंदर बीजेपी इतना बौखलाई है. यहां लोग डरे हुए हैं. पहली बार मैंने सुना की वोटर बताने में डरता है की वो किसे वोट दे रहे है. बीजेपी के वोटर्स आम आदमी पार्टी को वोट देने वाले हैं. आज मैं लिख के भविष्यवाणी करने जा रहा हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. आप संयोजक ने पुरानी पेंशन लागू करने का वादा करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो 31 जनवरी तक ओल्ड पेंशन स्कीम जारी कर दिया जाएगा.

https://क्या कोहली ले रहे हैं संन्यास? इस पोस्ट से घबराए फैन्स

बहुत सारे कच्चे कर्मचारी हैं, ड्राइवर, कंडक्टर, होमगार्ड और वर्कर हैं. हम सारे कर्मचारी की समस्याएं दूर करेंगे. दिल्ली के सीएम ने कहा कि मेरी भविष्यवाणी सही निकलती है.2014 में जब दिल्ली में चुनाव हुआ था तो मैंने एक पत्रकार को लिखकर दिया था कि कांग्रेस की इस बार जीरो सीट आएगी. किसी ने जकीन नहीं किया लेकिन कांग्रेस की जीरो सीट आई थी. पंजाब के चुनाव में मैंने कई सारी भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धु हारेंगे, चन्नी साहब दोनों सीटों से हारेंगे, बादल साहब का पूरा परिवार हारेगा. इसलिए मैं आज आप सबके सामने लिखकर भविष्यवाणी करने जा रहा हूं. अलग-अलग चैनल वाले मेरे से पूछते हैं, उसकी जरूरत नहीं है. गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. ये बात आज आप नोट कर लीजिए.

https://पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त पाने के लिए ये काम करने जरूरी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now