नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यूपी में वर्ष 2022 में विधानसभा के लिए चुनाव होंगे. उन्होने कहा कि जनआंदोलन के जरिए 8 साल पहले उन्होने पार्टी बनाई थी और AAP दिल्ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका भी निभाई. उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई दलों की सरकार आई और सबने अपना घर भरने का काम किया.
http://फिर बढ़ा LPG सिलिंडर का दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत
इस बीच, उत्तर प्रदेश से कई लोग आए जिन्होने कहा कि AAP को प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होने सवाल उठाया कि यूपी के लोगों को हर काम के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है. कानपुर के बच्चों को अच्छे कॉलेज के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है. भारत का सबसे बड़ा राज्य सबसे बड़ा विकसित प्रदेश क्यों नहीं बन सका. उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबकी सरकार बन चुकी है. ऐसे में अब वहां के लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएंगे. उन्होंने कहा कि यूपी में मोहल्ला क्लिनिक क्यों नहीं बन सकती? अच्छे कॉलेज क्यों नहीं बन सकते हैं. केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म आखिर क्यों नही रुक रहे हैं?
http://RLC हॉस्पिटल में पदस्थ हुई जिले की पहली सुपर स्पेशिलिस्ट सर्जन
Aam Aadmi Party will fight Uttar Pradesh elections in 2022: AAP leader and Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/6MtUylSGGV
— ANI (@ANI) December 15, 2020









