नई दिल्ली. आईपीएस अफसर मोहिता शर्मा KBC के 12वें सीजन की दूसरी कंटेस्टेंट बनीं जिन्होंने 1 करोड़ रुपए जीते. उन्होंने 7 करोड़ का सवाल भी अटेंड किया पर उन्होंने इसे खेला नहीं. वे सवाल पर श्योर नहीं थीं और उन्होंने 1 करोड़ रुपए का सही जवाब देकर क्विट कर दिया. ये था सवाल- बम्बई में वाडिया समूह द्वारा निर्मित इनमें से किस जहाज को 1817 में लॉन्च किया गया था, जो ब्रिटेन का सबसे पुराना मौजूद युद्धपोत है.
http://इस बैंक के ग्राहकों को झटका, नहीं निकाल पाएंगे 25000 रुपए से ज्यादा
ऑप्शन्स- ए- एचएमएस मिंडेन बी- एचएमएस कॉर्नवॉलिस सी- एचएमएस त्रिंकोमाली डी- एचएमएस मिनी. इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन सी यानी एचएमएस त्रिंकोमाली था. पर दुविधा की वजह से मोहिता ने 1 करोड़ रुपए पर ही क्विट करना मुनासिब समझा और जीत कर गईं एक करोड़ रुपए. उन्होंने ऑप्शन बी पर गेस किया. अगर वे इस सवाल को खेलतीं तो वे एक करोड़ रुपए भी गंवा देतीं और सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपए ही जीत पातीं. मोहिता के ज्ञान, सोच-समझ और खेल से अमिताभ बच्चन भी काफी खुश नजर आए. मोहिता ने बड़ी बेबाकी के साथ सवालों के जवाब दिए.










