नई दिल्ली. कौन बनेगा करोड़पति में बिहार से जेल अधीक्षक अजीत कुमार हॉटसीट पर पहुंचे. अजीत कुमार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं. अजीत कुमार के खेल खेलने के अंदाज ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को भी अपना मुरीद बना लिया. अजीत केबीसी सीजन -11 के चौथे करोड़पति बन गए हैं. अमिताभ बच्चन ने भी अजीत कुमार के दृढ़ विश्वास की तारीफ की. अजीत कुमार ने 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल कर एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब दिया है.
http://महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, कैबिनेट की सिफारिश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
आइए आपको पहले वो सवाल बताते हैं जिसका सही जवाब देकर अजीत करोड़पति बने हैं- किसी ब्रिटिश रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया पहला ब्रिटिश उपग्रह कौनसा था. एक करोड़ के लिए प्रस्तुत किए गए इस सवाल के ऑप्शन थे- A. एरियल 1, B. प्रॉस्पेरो, C. मिरांडा, D. ज़िरकॉन… इस सवाल का सही जवाब था B. प्रॉस्पेरो. अजीत कुमार ने सात करोड़ के सवाल पर क्विट करने का फैसला किया. बता दें कि अजीत कुमार से पहले भी तीन कंटेस्टेंट केबीसी 11 से एक करोड़ की राशि जीत चुके हैं. इससे पहले गौतम कुमार झा, सनोज राज और बबीता ताड़े भी एक करोड़ जीत चुके हैं.
http://मंत्री लखमा का विवादास्पद बयान, हेमा मालिनी के गालों से की सड़कों की तुलना










