नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को पुलिस टीम पर हमला करने वाले शराब माफियाओं पर एक्शन शुरू हो गया है. पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया. आरोपी का नाम ऐलकार है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में बुधवार तड़के काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई. आरोपी ऐलकार गांव धीमर का रहने वाला था. मुख्य आरोपी मोती फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं. उसकी तलाश की जा रही है. ऐलकार भी पुराना हिस्ट्रीशीटर था. उस पर भी कई मामले दर्ज हैं.
http://Triumph Tiger 850 Sport भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
बता दें कि थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र जसावत पर शराब माफिया ने मंगलवार शाम को हमला कर दिया था. उनकी वर्दी उतरवा दी थी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा गया था. लहूलुहान दरोगा और सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां सिपाही की मौत हो गई. दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. उन्होंने आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने के आदेश दिए हैं. साथ ही घायल दारोगा के इलाज के दिए निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने सिपाही के परिजनों को 50 लाख रुपए और आश्रित को सरकारी नौकरी देने के ऐलान किया है.
http://चाणक्य नीति : संबंधों को रखना चाहते हैं मजबूत तो इन बातों का रखें ध्यान









