আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना को हराने के बाद अब प्लाज्मा डोनेट करेंगी कनिका कपूर

Published on: April 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सिंगर कनिका कपूर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला लिया है. पीजीआई लखनऊ की टीम ने टेस्ट के लिए उनका सैंपल लिया है. इस टेस्ट के बाद ही सुनिश्चित हो पाएगा कि कनिका प्लाज्मा दे सकती हैं या नहीं. अगर परीक्षण ठीक आए तो कनिका कल या परसों प्लाज्मा देने के लिए केजीएमयू जाएंगी. केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कनिका कपूर ने सोमवार को संस्थान के डॉक्टरों से अपना प्लाज्मा दान करने की इच्छा जताई.

http://कोरोना वॉरियर्स के स्वागत में सोशल डिस्टेंसिंग, धारा 144 की उड़ी धज्जियां!

इसके बाद उन्हें बुलाकर उनके ब्लड का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया. ब्लड टेस्ट में सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद उन्हें मंगलवार सुबह प्लाज्मा दान करने के लिए बुलाया जाएगा. बता दें कि जब कोई शख्स कोरोना पॉजिटिव हो जाता है तो ठीक होने के बाद उसके ब्लड में एंटीबॉडीज आ जाती हैं. डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे लोगों के ब्लड से प्लाज्मा निकालकर अगर कोरोना मरीजों को दिया जाए तो वो ठीक में होने में मदद करता है. दिल्ली में ये थेरेपी शुरू हो चुकी है, जिससे मरीजों को फायदा मिला है.

http://वार्डों में सहयोग की अपील के साथ पहुंच रहे विधायक, स्वस्फूर्त होकर लोग कर रहे दान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now