महासमुंद. जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वस्फूर्त होकर विभिन्न संगठन के लोग दान कर रहे हैं. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान के तहत शहर के वार्डों में सहयोग की अपील के साथ पहुंच रहे हैं. डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान के तहत विधायक श्री चन्द्राकर ने शहर के अयोध्यानगर में सहयोग की अपील की. जिस पर लोगों ने स्वस्फूर्त से 33 हजार 447 रुपए नगद राशि के साथ चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज आदि का सहयोग किया. इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर के साथ नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, पूर्व पार्षद खिलावन बघेल भी मौजूद थे.
http://लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर प्रभारी प्रधानपाठक निलंबित
सोमवार को सीएम फंड में विधायक विनोद चंद्राकर को 51 हजार रुपए का चेक महासमुंद ठेकेदार यूनियन की ओर से दिया गया. इस अवसर पर धर्मेंद्र ठाकुर, श्री जायसवाल, राजेश जैन मौजूद थे. नयापारा स्थित चर्च के पदाधिकारियों ने दस हजार व लाफिनखुर्द में झलकराम साहू ने गरीब व जरूरमंदों की मदद के लिए पांच हजार का सहयोग किया. इसी तरह छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान के तहत 42 पैकेट राहत सामग्री का सहयोग किया है. विधायक चंद्राकर ने इस सहयोग के लिए जिलाध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर, बाबूलाल ध्रुव, सिराज बख्श, राजेश चंद्राकर, राजेश भालेराव, आत्माराम साहू, जितेंद्र चंद्राकर, शेखर चंद्राकर आदि का आभार जताया है.
http://लॉकडाउन उल्लंघन करने पर अब तक 1549 FIR, 1346 गिरफ्तार







