আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं कंगना, बोलीं- ऐसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

Published on: January 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को माफी की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह की अपील पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से दुष्कर्मी पैदा होते हैं. कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी महिलाओं को 4 दिन बलात्कारियों के साथ जेल में रखना चाहिए. फिल्म पंगा की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कंगना से निर्भया रेप केस के मुजरिमों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाना चाहिए.

http://चुनाव प्रचार करने वाले 5 पंचायतों के तीन सचिव जिला पंचायत अटैच

उन्होंने कहा, ‘जाने कैसी कैसी औरतें होती हैं, जिन्हें बहुत दया आती हैं (ऐसे दुष्कर्मी पर). ऐसी ही औरतों‌ की कोख से निकलते हैं ऐसे वहशी-दरिंदे. ये भी इसी तरह की कोख से निकले हैं,‌ जिनकी सोच ऐसी होती है. जिनको हमदर्दी होती है, प्यार आता है इनपर… वहशियों पर… खूनियों पर.’ ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ जेल में रखना चाहिए. निर्भया की मां आशा देवी ने कंगना रनौत के बयान का समर्थन किया है. आशा देवी ने कहा, ‘मैं मां हूं, लेकिन मैं महान नहीं बनना चाहती हूं.’ दरअसल, कुछ दिन पहले इंदिरा ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए. जयसिंह के इस बयान पर निर्भया की मां भड़क गई थीं.

http://निर्भया के दोषियों से तिहाड़ जेल प्रशासन ने पूछी आखिरी इच्छा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now