नई दिल्ली. विजिटिंग कार्ड की मदद से पुणे की एक कामवाली बाई नई इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. दरअसल, इस काम वाली बाई के पास अपना विजिटिंग कार्ड है. यह कार्ड ही चर्चा का विषय बन गया है. इसे लोग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं. कार्ड के वायरल होने के बाद बाई को देश भर से काम के ऑफर वाले फोन आ रहे हैं. पुणे के बाधवान इलाके की रहने वाली गीता काले घरों में काम करती हैं. उनके विजिटिंग कार्ड पर लिखा है, ‘घर काम मौसी इन बाधवान. आधार कार्ड प्रमाणित.’ इसके साथ ही वो किस काम के लिए कितने पैसे लेती हैं, कार्ड पर इसका भी जिक्र किया गया है. जानकरी के मुताबिक गीता डोमेस्टिक हेल्प का काम कर अपना परिवार चलाती हैं.
http://एसबीआई ने धीरे से दिया जोर का झटका, कर्ज हुआ सस्ता लेकिन एफडी पर घटाई ब्याज दर
एक दिन वो धनश्री शिंदे के यहां रोज की भांति काम करने पहुंचीं. उन्हें उदास और तनाव में देखकर धनश्री ने जब इस बारे में पूछा तो गीता काले ने बताया कि बगैर मेरी गलती के मुझे एक जगह काम से निकाल दिया गया है. धनश्री डिजिटल मार्केटिंग के पेशे में हैं. उन्होंने गीता की मदद करने की सोची. उनके दिमाग में गीता के लिए विजिटिंग कार्ड बनवाने का विचार आया. उन्होंने इसके लिए काम शुरू किया और दो दिन में कार्ड बनकर आ गया. धनश्री ने गीता से इस कार्ड को सोसायटी के गार्ड्स को बांटने को कहा. वहीं उन्होंने इसे अपने वॉट्सऐप ग्रुप में भी शेयर कर दिया. देखते ही देखते यह कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो गया. तब से काले को लगातार काम के लिए फोन आ रहे हैं.
http://1815 रुपए में धान खरीदी का पत्र वायरल, मंत्री ने कहा- यह केन्द्र का एमएसपी









