नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा मंदिर है जहां स्थापित मां काली की मूर्ति को पसीना आता है. मंदिर की प्रमुख मान्यता यह है कि अगर मंदिर में लाइट बंद हो जाए तो मां को इतना पसीना आता है कि कई वस्त्र बदलने पड़ जाते हैं. अब मंदिर में 24 घंटे एसी चलता रहता है ताकि मां को पसीना ना आ पाए. मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में लगभग 600 साल पहले काली मां की इस भव्य प्रतिमा को गोंडवाना साम्राज्य के दौरान स्थापित किया गया था. कहते हैं तब से ही माता की प्रतिमा को जरा सी भी गर्मी सहन नहीं होती.
https://सरकारी अधिकारी फोन पर हेलो की जगह बोलेंगे ‘वंदे मातरम’, आदेश जारी
मूर्ति को पसीना आने लगता था. लिहाजा श्रद्धालुओं ने पहले वहां कूलर लगवा दिया. लेकिन उसके बाद भी जब मां काली को पसीना आता रहा, तब वहां एसी लगवाया गया जो दिन रात चलता रहता है. कभी-कभी तकनीकी कारणों की वजह से या बिजली चले जाने से यदि एसी नहीं बंद हो जाता है तो फिर काली मां की मूर्ति से निकलते वाले पसीने को साफ देखा जा सकता है. हैरानी की बात तो ये है कि काली माता को पसीना निकलने के कारणों पर अनेक बार खोज भी की गई है लेकिन विज्ञान को भी इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिला.
https://पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र और रंगकर्मी हबीब तनवीर के नाम पर मिलेगा पुरस्कार









