আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गांव-गांव जाकर जरूरतमंद परिवारों को राशन-सब्जियां बांट रहा कलार समाज

Published on: May 16, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. क्षेत्र में कोरोना आपदा में विभिन्न समाज एवं संगठनों द्वारा मुक्तहस्त से दान देने का सिलसिला जारी है. इसमें छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज सेवा मंच की ओर से लगातार सेवा कार्य जारी है. पूर्व में कलार समाज सेवा मंच द्वारा 271 अत्यंत प्रभावित गरीब जरूरतमंद सामाजिक परिवारों को सूखा राशन एवं हरी सब्जियों का वितरण किया गया था. इसी कड़ी में रविवार को पुनः पांच गांव गोड़बहाल, कोकोभांटा, छिबर्रा, खुसरूपाली, कोचर्रा के 51 परिवारों को सूखा राशन एवं हरी सब्जियों का वितरण समाज के प्रमुख मार्गदर्शक के साथ गांवों में प्रभावितों के घर पहुंचकर उन्हें सहायता दी जा रही है. समाज प्रमुखों की पूरी टीम ग्राम के प्रमुख लोगों से चर्चा कर वास्तविक जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री दी जा रही है.

http://देखता रह गया दूल्हा, युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की भर दी मांग

पिथौरा कलार समाज के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिन्हा ने बताया कि समाज का कोई भी व्यक्ति इस कोरोनाकाल में भूखा न रहे इसकी जिम्मेदारी सेवा मंच के लगभग 40 सदस्यों द्वारा आर्थिक तंगी का बीड़ा उठाने प्रयासरत है. मानव सेवा ही माधव सेवा है. यह सेवा कार्यक्रम भी आगे लाकडॉउन तक जारी रखने का प्रयास किया जाएगा. समाज के सम्पन्न वर्ग इसके लिए आवश्यक मदद दे रहे हैं. समाज की ओर से सहायता पहुंचाने में मुख्यतः शशि कुमार डड़सेना, बुद्धेश्वर अशोक डड़सेना, शैलेन्द्र डड़सेना, लीलाधर डड़सेना, हेमंत डड़सेना, खगेश्वर डड़सेना, लक्ष्मण डड़सेना सहित 40 प्रमुख सदस्य शामिल हैं. राशन सामग्री सहयोग प्रदाय करने वालों में पोला डड़सेना (रिको), खिलेश्वर डड़सेना (नयापारा), राजू सिन्हा (पार्षद), संतोष डड़सेना (पार्षद), यसवंत डड़सेना (अंसुला), आनंदी डड़सेना (पिथौरा), लक्ष्मण डड़सेना (अट्ठारहगुड़ी) एवं एक सामाजिक व्यक्ति पिथौरा द्वारा गुप्त दान प्रदाय किया गया है.

http://आसिम रियाज का रैप सॉन्ग ‘बैक टू स्टार्ट’ रिलीज, मचा रहा धमाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now