रायगढ़. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत कबड्डी प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पूरी घटना घरघोड़ा के भालूमार गांव की है. खेलते-खेलते पटखनी देने के दौरान ठंडा राम मालाकार (35) सिर के बल गिर गया. बाद साथी खिलाड़ियों ने ठंडाराम मालाकार को उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठ पाया. इधर, मौके पर कोई मेडिकल टीम उपलब्ध नहीं थी. यहां तक की फर्स्ट एड किट तक की व्यवस्था नहीं थी. लोगों ने ठंडाराम को उठाया और घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए.
https://पशु चिकित्सा विभाग के दो क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित
वहां उसकी गंभीर हालत को देखकर खिलाड़ी को रायगढ़ रेफर कर दिया गया. इधर, घरघोड़ा से रायगढ़ तक की जर्जर सड़क के कारण कबड्डी खिलाड़ी ठंडाराम को अस्पताल पहुंचाने में साढ़े 4 घंटे का समय लग गया. तमनार पाली घाट मार्ग पर रायगढ़ ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया. बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबड्डी खिलाड़ी की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि खेल में कभी-कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं. उन्होंने मृत खिलाड़ी के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की है.
https://‘तारक मेहता’ की दयाबेन को हुआ कैंसर? दिलीप जोशी ने बताई सच्चाई







