আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता

Published on: March 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई. भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जी का शुक्रिया की उन्होंने अपने परिवार में स्थान दिया. सिंधिया बोले कि मेरे जीवन में दो तारीख काफी अहम रही हैं, इनमें पहला 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया, वो जिंदगी बदलने वाला दिन है. और दूसरी तारीख 10 मार्च 2020 को जहां जीवन में एक बड़ा निर्णय मैंने लिया है. सिंधिया बोले कि आज मन व्यथित है और दुखी भी है. ज्योतिरादित्य ने बताया कि कांग्रेस अब पहले की तरह की पार्टी नहीं रही है, कांग्रेस में रहकर जनसेवा नहीं हो सकती है.

http://नक्सलियों ने 6 भाजपा और एक कांग्रेस नेता को दी जान से मारने की धमकी

जेपी नड्डा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस में जो आज स्थिति पैदा हुई है, वहां जनसेवा के लक्ष्य की पूर्ति उस संगठन के माध्यम से नहीं हो पा रही है. इसके अतिरिक्त वर्तमान में जो स्थिति कांग्रेस पार्टी में है, वो अब पहले वाली पार्टी नहीं रही है. बीजेपी में शामिल होते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वास्तविकता से इनकार कर रही है, नए नेतृत्व-नए विचार को नकार रही है. सिंधिया ने कहा, इस वातावरण में राष्ट्रीय स्तर पर जो स्थिति हो चुकी है, वहीं मध्य प्रदेश में भी राज्य सरकार सपने पूरे नहीं कर पाई है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में ट्रांसफर माफिया का उद्योग चल रहा है, राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुझे एक नया मंच देने का मौका दिया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के शामिल होने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने राज्य में कुछ काम नहीं किया है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है.

http://ज्योतिरादित्य सिंधिया को 18 साल की राजनीति में क्या-क्या दिया? कांग्रेस ने जारी की पूरी लिस्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now