नई दिल्ली. भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में भर्ती कराया गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे. आज दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब दोनों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में ही हैं.
http://विधायक के प्रयास से धान उपार्जन केंद्रों में 110 चबूतरा निर्माण की स्वीकृति
अब दोनों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. साथ ही कोरोना के सोर्स की तलाश की जा रही है. सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई ने कहा कि ज्योतिरादित्य और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ज्योतिरादित्य के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर ज्योतिरादित्य और उनकी मां के ठीक होने की प्रार्थना की है.
http://आमजनों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज किया जाए आपराधिक प्रकरण : डीजीपी
श्री @JM_Scindia जी, पूज्य माताजी और आपके अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से आपके और माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 9, 2020









