আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिर्फ एक फोन लगाइए, अवैध शराब पर होगी तत्काल कार्रवाई

Published on: March 6, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने विशेष सेल का गठन किया है. श्री अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक सीआईडी अरविंद कुजूर को इस सेल का नोडल अधिकारी बनाया है. राज्य के किसी भी क्षेत्र के नागरिक अवैध शराब की जानकारी दे सकें. इसके लिए फोन नंबर 9479190441 जारी किया गया है. इस नंबर पर जनसामान्य द्वारा कभी भी अवैध शराब की बिक्री अथवा परिवहन के संबंध में फोन कर शिकायत की जा सकती है. उक्त नंबर में अवैध शराब की बिक्री अथवा परिवहन की फोटो व्हाट्सअप भी कर सकते हैं. यह नंबर चौबीसों घंटे चालू रहेगा.

http://BS6 Suzuki Gixxer, Gixxer SF भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जिसमें शिकायत प्राप्त होते ही विशेष टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी. शिकायतकर्ता का नाम एवं पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने भी अवैध शराब की बिक्री होने पर संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी.

http://उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 27 तक मंगाए गए आवेदन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now