আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BS6 Suzuki Gixxer, Gixxer SF भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने BS6 Gixxer और Gixxer SF मोटरसाइकल लॉन्च की हैं. बीएस6 इंजन वाली सुजुकी Gixxer बाइक की कीमत 1, 11,871 रुपए जबकि Gixxer SF बाइक की कीमत 1, 21,871 रुपए है. जिक्सर SF MotoGP एडिशन की कीमत 1,22,900 रुपए है. इन बाइक्स के ये सारे एक्स-शोरूम प्राइसेज हैं. बीएसS6 इंजन वाली सुजुकी जिक्सर और जिक्सर SF दोनों ही मोटरसाइकल्स में 155cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. इस इंजन को अब BS6 नॉर्म्स पूरा करने के हिसाब से बनाया गया है. जिक्सर के BS4 इंजन में पहले से ही फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है. अब इस इंजन को कंपनी की पेटेंटेड SEP टेक्नॉलजी दी गई है.

http://उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 27 तक मंगाए गए आवेदन

सुजुकी Gixxer का BS4 इंजन 14.6 bhp का पावर और 14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, BS6 सुजुकी Gixxer का इंजन 13.6bhp का पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही मोटरसाइकल में LED हेडलैंप्स, LED टेल-लैंप्स, ड्यूल-मफलर इग्जॉस्ट और 6-स्पोक एलॉय वील्स दिए गए हैं. चूंकि, दोनों 150cc मोटरसाइकल्स हैं, ऐसे में दोनों में सिंगल-चैनल ABS दिया गया है. सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर कोइशिरो हिराओ ने बताया कि BS6 कंप्लायंट Gixxer और Gixxer SF मोटरसाइकल इंडियन कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं. ओवरऑल पावर और परफॉर्मेंस से किसी तरह का समझौता किए बिना ये बाइक्स और एनवायरमेंट फ्रेंडली हो गई हैं.

http://जेल के अस्पताल में आजीवन कारावास भुगत रहा कैदी फांसी पर झूला, दो प्रहरी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now