सरायपाली. चिटफंड कंपनी के जरिए रकम दोगुना करने, सामान बेचने पर बाइक दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन में से दो आरोपियों बानीगिरोला निवासी टंकधर पटेल एवं निमेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस के अनुसार जस्ट 999 स्कीम चलाने वाली एजेंसी द्वारा अपने एजेंटों के माध्यम से बसना-सरायपाली सहित छत्तीसगढ़ के कई इलाकों से सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए जमा कराए जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी. जिसकी जांच किए जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महासमुंद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को लगभग पखवाड़े भर पहले ही चिटफंड की शिकायत मिल रही थी.
http://VIDEO : रानू मंडल के बदले तेवर, फैन से किया बुरा बर्ताव
जिसकी जांच के लिए सरायपाली थाना को एसपी ने निर्देशित किया था. जांच अधिकारी धनेशराम तांडेकर ने महज तीन दिवस के भीतर ही मामले की विवेचना कर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले के मुख्य आरोपी रूपधर चौधरी की पुलिस तलाश कर रही है. गौरतलब है कि सरायपाली-बसना क्षेत्र में हजारो लोगों ने जस्ट 999 कंपनी में अपनी मेहनत की कमाई लगाई है. कंपनी के एजेंटों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की बात निकल कर सामने आई है. मामले में पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेने की बात कही है.
http://ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं : पूनम चंद्राकर







