नई दिल्ली. रानू मंडल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने एक फैन से बदसलूकी करती नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में वो एक फैन के छूने पर बुरी तरह नाराज होती दिख रही हैं. कुछ लोगों ने रानू को छूने वाली महिला को भी गलत ठहराया है लेकिन रानू का बर्ताव किसी को पसंद नहीं आया है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि रानू मंडल चारों ओर लोगों से घिरी हुई हैं. रानू कहीं और देख रही होती हैं और एक महिला प्रशंसक आती हैं. यह महिला रानू का हाथ पकड़ती हैं और सेल्फी खिंचवाने को कहती हैं.
http://ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं : पूनम चंद्राकर
महिला के हाथ पकड़ते ही रानू मंडल भड़क जाती हैं और महिला को डांटने लगती हैं. वीडियो में रानू मंडल महिला प्रशंसक से कह रही हैं कि ‘आपने मुझे छुआ कैसे मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं.’ वीडियो में रानू काफी गुस्से में नजर आ रही हैं जो कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. रानू महिला प्रशंसक को कह रही हैं कि ‘इस तरह से छूने का मतलब क्या है?’ हालांकि महिला प्रशंसक रानू की बात का बुरा नहीं मानती हैं और उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं. रानू मंडल का महिला प्रशंसक के साथ किया यह बर्ताव लोगों को पंसद नहीं आया और वह रानू को ट्रोल कर रहे हैं.
http://जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए 18 को निकलेगी लॉटरी










