আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फल खिलाने के बहाने ले गए जंगल, दुष्कर्म के बाद दो बच्चियों की हत्या

Published on: December 13, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. झारखंड के पिपरवार इलाके में 10 और 12 साल की दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी गई है. आठ साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. जिसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों को आरोपी बुधवार दोपहर को फल खिलाने की बात कहकर जंगल ले गया था. जब वह शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. पुलिस ने भी रातभर बच्चों को तलाशा. गुरुवार तड़के बच्चे की आवाज सुनकर मां और अन्य लोग वहां पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देखा. परिजनों ने उसे रिम्स में भर्ती कराया है. ग्रामीणों को गुरुवार दोपहर दोनों बच्चियां भी गंभीर हालत में जंगल में मिलीं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

http://IAS अधिकारियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी, बनाए गए प्रभारी सचिव

डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरी बच्ची को रिम्स रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. रिम्स में भर्ती घायल बच्चे ने बताया कि सोनू फल खिलाने की बात कहकर पहले बहन और उसकी सहेली को जंगल ले गया था. कुछ देर बाद वह मुझे भी ले गया. जब मुझे वहां बहन दिखाई नहीं दी तो मैंने उससे उनके बारे में पूछा. इसपर उसने मेरी पिटाई करनी शुरू कर दी. जबरदस्ती खींचते हुए मुझे कुछ दूर तक लेकर गया और पत्थर से सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद शर्ट से मेरे हाथ बांध दिए और गर्दन को पेड़ में फंसाकर वहां से भाग गया. सुबह जब मैंने आवाज लगाई तो मां और अन्य लोग वहां पर पहुंचे. पुलिस ने बच्चे को पांच युवकों की तस्वीर दिखाई. जिसमें से उसने सोनू को पहचान लिया और जंगल ले जाने की बात कही. जिसके बाद घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ यौन शोषण और हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस को घटना में दो और लोगों के शामिल होने का शक है.

http://अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सभी पुनर्विचार याचिकाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now