আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्रकार विक्रम की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने सिर में मारी थी गोली

Published on: July 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में गोली लगने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सोमवार रात बदमाशों ने सरेआम उनके सिर में गोली मारी थी. हमले के वक्त उनकी दो बेटियां भी उनके साथ थीं. इसके बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर रूप से घायल विक्रम को बचाया नहीं जा सका. इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है. बता दें कि विजयनगर बाईपास निवासी विक्रम जोशी दो बेटियों के साथ सोमवार रात माता कॉलोनी निवासी बहन के घर गए थे. रात करीब 10:30 बजे वहां से आते समय कुछ बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया. एक बदमाश ने तमंचा सिर से सटाकर विक्रम को गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए.

http://गोधन न्याय योजना से वृद्धा खुश, आलोक के हाथों मुख्यमंत्री के लिए भेजा बतौर आशीर्वाद 50 का नोट

परिजनों के मुताबिक विक्रम जोशी के परिवार की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी. इस संबंध में थाने में नामजद शिकायत की गई थी. पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपी पीड़ित पक्ष को लगातार धमकी दे रहे थे. विक्रम इस मामले की पुलिस में पैरवी कर रहे थे. इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी. परिजनों का आरोप है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती. छेड़छाड़ की सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस ने बताया कि पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. इसमें साफ नजर आ रहा है कि बदमाश किस तरह से मारपीट करते हैं और बाद में गोली मारते हैं. इसमें बदमाश गोली मारने के बाद भी पत्रकार को पीटते नजर आ रहे हैं. इसी फुटेज को देखकर पुलिस ने तीन नामजद समेत कुल पांच आरोपियों की पहचान की है. बाकी आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हुई है.

http://ममता चंद्राकर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now