আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रक की टक्कर से पत्रकार की मौत, चालक गिरफ्तार

Published on: May 28, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार/कसडोल/भटगांव. ट्रक की टक्कर से एक पत्रकार की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ निवासी अखिल मानिकपुरी शुक्रवार को कवरेज के लिए बाइक से घर से निकले थे. भटगांव मंडी के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा होता देख स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अखिल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अखिल स्वराज एक्सप्रेस और बंसल न्यूज के संवाददाता थे. करीब चार साल पहले उनकी शादी हुई थी. उनकी दो साल की एक बच्ची भी है.

http://गांवों में स्वच्छता अभियान, कोरोना से बचाव और वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी भाजपा

अखिल के निधन की खबर से भटगांव, बिलाईगढ़, सरसींवा, पवनी एवं जिलेभर के पत्रकार शोक संतप्त हैं. श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील इकाई भटगांव के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी है. श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील इकाई के अध्यक्ष धर्मैद्र साहू, संरक्षक देवेन्द्र केशरवानी, रघुनाथ साहू, सहदेव सिदार, दरस टण्डन, बसंत सोनी, योगेश देवांगन, कमलेश पटेल, राजू निराला, योगेश केशरवानी, संदीप पटेल, खिलेश्वर पटेल, रामनिवास जायसवाल, उमाशंकर धीवर, रूपनारायण सिंह राजपूत, रामदुलार साहू, राहुल पांडेय, मनीष अग्रवाल, राकेश सोनी, प्रकाशधर दीवान, हेंमत बंजारे, नितिश बंजारे, शैलेन्द्र देवांगन, धनेश यादव, योगेश शर्मा, गोपाल साहू, रूपेश श्रीवास, विजय सोनी, करन साहू, संजय यादव, दशरथ साहू, सतीश  रात्रे, रमेश साहू, कार्तिक जायसवाल, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, प्रदीप देवांगन, विरेन्द्र साहू, ओम जायसावल, सुरेश पुरैना, जगजीवन, हेमंत बघेल, योगेश यादव सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है.

http://जावडेकर बोले- साल के अंत तक पूरा हो जाएगा वैक्सीनेशन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now