बिलासपुर. मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम गोडाडीह के सरपंच पति एवं उनके साथियों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट और पचपेड़ी थाने में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर पत्रकार सुरक्षा समिति ने बिलासपुर आईजी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञात हो कि गोडाडीह के सरपंच पति एवं उनके परिवार व साथियों ने मस्तूरी के पत्रकार रूपचन्द रॉय के साथ मारपीट की. उक्त घटना का कारण पत्रकार द्वारा मस्तूरी जनपद में मनरेगा के तहत हुए ग्राम गोडाडीह की शिकायत किया जाना बताया गया है. शिकायत के बाद जांच टीम ग्राम पहुंची थी. जांच से घबराकर टीम के सामने ही सरपंच पति एवं उनके परिवार व साथियों ने मिलकर पत्रकार के साथ मारपीट की.
http://Hero Destini 125 का Platinum Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत
जिसकी लिखित शिकायत पत्रकार ने 18 मार्च को पचपेड़ी थाने में की एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं आईजी कार्यालय में भी की थी. लेकिन थाना पचपेड़ी के प्रभारी ने आज तक एफआईआर दर्ज नहीं की जबकि जनपद पंचायत मस्तूरी ने भी पचपेड़ी थाना प्रभारी को पत्र लिखकर शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने लिखा था. बावजूद थाना प्रभारी ने न तो जांच की और ना ही एफआईआर दर्ज की. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने उक्त थाना प्रभारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उच्च अधिकारियों से की है. बताया जाता है कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा आरोपी सरपंच पर कार्रवाई करने की बजाय पत्रकार को ही धमकाने का प्रयास कर रहे हैं.
http://प्रांजल दहिया का गाना ‘चमक धूप की’ वायरल, फैंस हुए दीवाने
जिससे अब प्रार्थी पत्रकार को न्याय मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. इसलिए पूरे मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराकर थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए. पत्रकार सुरक्षा समिति न्याय न मिलने की स्थिति में पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होगी. समिति ने आईजी बिलासपुर से पत्रकार रूपचन्द रॉय को न्याय मिलने की उम्मीद जताई हैं जिस पर बिलासपुर आईजी ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजने की बात करते हुए कहा कि पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होगा जिसने भी कानून का उलंघन किया है. उस पर जरूर बिलासपुर एसपी कार्रवाई करेंगे.
IPL 2021 का एंथम ‘इंडिया का अपना मंत्रा’ जारी, देखिए वीडियो https://t.co/HNLR0MDnTp
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 24, 2021







