नई दिल्ली. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना रहीं एक्ट्रेस प्रांजल दहिया का गाना ‘चमक धूप की’ हाल ही में रिलीज हुआ है जो जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने में उनकी जोड़ी केडी के साथ है. गाने को यूट्यूब पर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया है. वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज हो चुके हैं. गाने के वीडियो में इन दोनों की क्यूट लव स्टोरी देखने को मिल रही है. गाने को अपनी आवाज सोमवीर कथुवाल ने दी है और लिरिक्स दक्ष कमबोज ने लिखे हैं. बता दें कि प्रांजल दहिया रेणुंका पंवार के सुपरहीट गाने 52 गज का दामन में भी हैं.
http://IPL 2021 का एंथम ‘इंडिया का अपना मंत्रा’ जारी, देखिए वीडियो
इस गाने में भी प्रांजल दहिया के डांस की काफी तारीफ भी हुई थी. गौरतलब है कि रेणुका पंवार का ये गाना हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का सुपरहिट गाना है. इस गाने में अब तक 700 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. बल्कि, घर-घर में हरियाणवी गाने पहुंच चुके हैं. शादी हो या कोई और समारोह हरियाणी गानों पर लोग जमकर डांस करते हैं. सुनिए गाना-
http://चाणक्य नीति : ऐसे लोगों से बच कर रहें अन्यथा धन और जीवन हो सकता है तबाह!










