আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आपके मोबाइल में अटैक कर सकता Joker वायरस, इन 8 ऐप्स को तुरंत करें डिलीट

Published on: June 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. गूगल प्ले-स्टोर पर Joker मैलवेयर की एंट्री साल 2019 में हुई थी. साल 2020 जुलाई में भी Joker गूगल प्ले-स्टोर पर आया था और करीब 11 ऐप को अपना शिकार बनाया था और अब फिर से जोकर मैलवेयर की वापसी हो गई है. इस बार जोकर उन कैटेगरी के ऐप को इसने शिकार बनाया है जिन्हें पिछले साल बैन कर दिया गया था. पिछले साल जुलाई में सिक्योरिटी एजेंसी चेक प्वाइंट ने जोकर ड्रोपर और प्रीमियम डायलर स्पाइवेयर का पता लगाया था और इस बार Quick Heal सिक्योरिटी लैब ने इसकी जानकारी दी है. क्विक हील ने 8 ऐसे मोबाइल ऐप्स का पता लगाया है जो प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं और उनमें यह Joker मैलवेयर मौजूद हैं. ये ऐप्स आपके लिए खतरनाक हैं. ऐसे में आप इन्हें अपने फोन से तुरंत करें डिलीट करें. देखिए ये ऐप्स-

http://रेलवे ट्रेक पर मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Auxiliary Message

यह एक मैसेजिंग ऐप है जो कि काफी हद तक गूगल के मैसेजिंग ऐप जैसा है लेकिन इसमें कुछ स्पेशल इमोजी आदि दिए गए हैं. गूगल प्ले-स्टोर अब इस ऐप को हटा दिया गया है, लेकिन सर्च में ही इसकी एपीके फाइल मिल रही है. यदि आपके फोन में यह ऐप है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें.

Fast Magic SMS

यह ऐप अभी भी गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है. इसे आखिरी बार 17 अप्रैल को अपडेट किया गया है. इसका इंटरफेस साधारण मैसेजिंग एप से थोड़ा अलग है. इसकी साइज 30एमबी है. यह मैसेज एप आमतौर पर बिजनेस मैसेजिंग के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन क्विक हील ने इस एप को यूजर्स के लिए खतरनाक बताया है.

Free CamScanner

पिछले साल सरकार ने कई सारे चाइनिज ऐप्स पर बैन लगाया था जिसमें कैमस्कैनर भी शामिल था. वैसे तो कैमस्कैनर काफी काम का और शानदार ऐप था लेकिन उसके साथ सिक्योरिटी का खतरा था. उस ऐप के विकल्प के तौर पर फ्री कैमस्कैनर ऐप को रिलीज किया गया है लेकिन इसमें भी जोकर मैलवेयर है. यदि आपके फोन में यह ऐप है तो इसे फौरन डिलीट कर दें.

Super Message

सुपर मैसेज ऐप में प्रिडिक्टिव इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इस एक ही ऐप से मैसेजिंग से लेकर ई-मेल तक की सुविधा मिलती है. इसमें क्लाउड का भी सपोर्ट है, लेकिन यह ऐप आपकी सिक्योरिटी के लिए ठीक नहीं है.

http://मोनालिसा ने ‘बारिश बन जाना’ गाने पर कुछ इस अंदाज में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Element Scanner

यह एप खासतौर पर किसी प्रेजेंटेशन या पीपीटी फाइल या पीडीएफ फाइल से टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस ऐप के जरिए भी आपके फोन में जोकर मैलवेयर पहुंच सकता है.

Go Messages

गो मैसेज ऐप का इंटरफेस काफी हद तक वाट्सऐप जैसा है. कहने के लिए तो यह एक टेक्स्ट मैसेजिंग ऐप है लेकिन इसके जरिए आप मल्टीमीडिया मैसेज भी भेज सकते हैं. इसमें कई तरह की इमोजी और जिफ फाइल का सपोर्ट मिलता है.

Travel Wallpapers

यह एक वॉलपेपर ऐप है. इसमें आपको मोबाइल से लेकर टैबलेट तक के वॉलपेपर मिलते हैं. इस ऐप पर एचडी वॉलपेपर मिलते हैं. इस ऐप से वॉलपेपर को डाउनलोड करके आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं.

Super SMS

इस ऐप को मैसेजिंग के साथ-साथ बैकअप के लिए भी डिजाइन किया गया है. यह ऐप सभी तरह के मैसेज का बैकअप ले सकता है, लेकिन क्विक हील के मुताबिक इस ऐप में भी जोकर मैलवेयर है.

http://2021 Yamaha FZ-X भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now