नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस बार क्रिसमस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में युवकों के एक समूह ने सितार और शहनाई जैसे यंत्रों की मदद से जिंगल बेल बजाया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. 2 मिनट 20 सेकंड की इस क्लिप में सबसे ज्यादा खास इसका म्यूजिक है. दरअसल, युवाओं का एक समूह क्रिसमस ट्री के पास बैठकर शहनाई और सितार जैसे यंत्रों की मदद से म्यूजिक बजा रहा है.
http://किसी भी विद्यार्थी को ऑनलाइन क्लास से वंचित नहीं कर सकेंगे निजी विद्यालय
सुनने में थोड़ा अलग लग रहा है पर सितार और शहनाई से निकले जिंगल बेल के सुर काफी खास हैं. आनंद महिंद्रा की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस देसी जिंगल बेल को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- ये थोड़ा अननेचुरल है लेकिन इसे सुनकर अच्छा महसूस होता है. क्रिसमस की शाम के लिए एक अच्छी धुन. सोशल मीडिया पर ये धुन जमकर वायरल हो रही है. लोगों को ये देसी जिंगल बेल खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स भी इसे शेयर करने के साथ ही इस पर अपने कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं. देखिए वीडियो-
http://सांभर शिकार मामले में 7 गिरफ्तार, मांस-तार-कुल्हाड़ी बरामद









