नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ तले दबा था और रोज-रोज कर्ज के पैसे मांगे जाने से परेशान भी था. यह घटना कानोता थाना इलाके के जामडोली की है. हालांकि मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. प्राथमिक तौर पर यह मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि दो बेटों और पत्नी संग आभूषण कारोबारी ने सामूहिक आत्महत्या की है.
http://रितेश का नया रैप सॉन्ग ‘कौन था’ मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो
इनमें से तीन ने हॉल में जबकि चौथे ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की. यह परिवार ज्वैलरी के कारोबार से जुड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक ज्वैलरी का काम करने वाला यह परिवार कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था. यह परिवार कर्ज की वजह से परेशान चल रहा था क्योंकि ब्याज माफिया परिवार को प्रताड़ित कर रहा था. पुलिस ने फिलहाल ब्याज माफिया को हिरासत में लिया है. मरने वालों में परिवार के मुखिया 45 वर्षीय सदासव देसाई, 41 वर्षीय उनकी पत्नी और 20 तथा 23 वर्ष के दो पुत्र शामिल हैं.
http://रायपुर में 21 से 28 तक पूर्ण लॉकडाउन, 7 दिनों तक सभी दुकानें रहेंगी बंद









