रायगढ़. रिहैब फाउंडेशन की संचालिका जस्सी फिलिप्स ने दस हजार मास्क निःशुल्क सौंपने की योजना बनाई है. व्हील चेयर पर रहने वाली जस्सी फिलिप्स ने जिले के मुखिया यशवंत कुमार से मुलाकात की ओर उनके निर्देश पर दो हजार मास्क जिला पंचायत सीईओ ऋचा को सौंपा. ये मास्क जिला प्रशासन के जरिए ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर निगम क्षेत्र में वितरित किए जाएंगे. उसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से सौजन्य मुलाकात की और उनके निर्देश पर 3500 मास्क एडिशनल एसपी अभिषेक शर्मा को सौंपा. जिलाधीश यशवंत कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जस्सी फिलिप्स के इस योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि संकट के समय में उनका यह योगदान बहुमूल्य है. मास्क उपलब्ध कराने के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान जस्सी फिलिप्स ने बताया कि गणेश अग्रवाल के जरिए उनकी संस्था बड़ी मात्रा में मास्क बना रही हैं.
http://पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में थाना प्रभारी शहीद, 4 नक्सली ढेर
जनसहयोग से मास्क हेतु उपलब्ध कपड़ो की वे कटिंग कर घर-घर महिलाओं को उपलब्ध कराती है. मास्क के कपड़े हेतु सुनील लेन्ध्रा बजरंग अग्रवाल (बीके) रेखा महमिया आलोचन अग्रवाल, टुटेजा मेडिकल, रेणु ऑटो होम से सहयोग मिला है. वहीं मास्क सिलवाने के लिए पार्षद व पूर्व सभापति सलीम नियारिया पार्षद पूनम दिबेश सोलंकी अशोक यादव रिमझिम मुक्तिनाथ बबुआ आशा द होप की चंचला पटेल व बूढ़ी माईं मंदिर से जुड़ी उमा चौधरी का विशेष सहयोग मिला है. जनसहयोग का यह महायज्ञ दानदाताओं की आहूति से सम्पन्न हो रहा है. रिहैब का संचालन 2012 से किया जा रहा है यह संस्था राह चलते मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक-युवतियों के इलाज करवा उनके निवास स्थान तक पहुंचाने में मदद करती है. इसके अलावा राह चलते बुजुर्गों व बच्चों को भी आशियाना देती हैं.
http://VIDEO : शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज बेताल का ट्रेलर रिलीज







