नई दिल्ली. शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज बेताल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. शाहरुख खान की रेड चिलीज ने अमेरिकी प्रोड्यूसर जेसन ब्लम की कंपनी ब्लमहाउस प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स ऑरिजनल वेब सीरीज बेताल बनाई है. इसमें मुक्केबाज फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह लीड रोल में हैं. बेताल का ट्रेलर उसके टाइटल की तरह ही डरावना है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक गांव में ब्रिटिश इंडियन आर्मी ऑफिसर बेताल और उसकी रेडकोट जोंबीज की बटालियन ने तहलका मचा रखा है. इसी बीच इंडियन पुलिस फोर्स और आर्मी गांव वालों की मदद के लिए आगे आए हैं और भूतों से जंग की तैयारी करते नजर आ रहे हैं.
http://धोखेबाज प्रेमी को प्रेमिका ने सिखाया सबक, मिलने के बहाने बुलाया और किया पुलिस के हवाले
इस वेब सीरीज में विनीत कुमार के अलावा लिपिस्टिक अंडर माए बुर्का फेम अहाना कुमरा भी हैं. इसके अलावा कास्ट में सेक्रेड गेम फेम एक्टर जितेंद्र जोशी, करीब करीब सिंगल फेम एक्टर सिद्धार्थ मेनन और फैशन फेम एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई भी नजर आएंगी. ये वेब सीरीज 24 मई, 2020 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. बता दें कि शाहरुख खान लंबे समय से नेटफ्लिक्स से जुड़े हुए हैं. इससे पहले रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार हुई बार्ड ऑफ ब्लड भी रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दिए थे.
http://ढाबा से 187 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार










