पिथौरा. नगर के समीप स्थित ग्राम पंचायत लहरौद के डिपोपारा निवासी जयप्रकाश मिश्रा भूतपूर्व सैनिक का चयन राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केन्द्र (NCPOR) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 41वें भारतीय वैज्ञानिक अभियान अंटार्कटिका के लिए हुआ है. वे Logistics personnel के रूप में अपनी सेवा प्रदान करेंगे. उक्त अभियान में वैज्ञानिकों व hogistics personnel को मिलाकर लगभग 80 से 90 लोगों का दल गठन किया गया है. जिसे दिनांक 25/10/2021 को NCPOR ऑफिस गोवा से केपटाऊन के लिए रवाना किया गया है. जहाँ पे अपनी क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करेंगे.
https://CRPF जवान ने साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत, 3 घायल
इस वैज्ञानिक अभियान का शुभारंभ 1981-82 में डॉ सैयद जहूर कासिम के नेतृत्व में किया था. तब से लगातार NCPOR द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को रिसर्च व खोज के लिए अंटार्कटिका भेजा जा रहा है. यह इसका 41वाँ अभियान है. जयप्रकाश मिश्रा के चयन पर परिवारजन, मित्रगण, खेल संगठनों व पिथौरा के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है. पिथौरा के लहरौद निवासी जयप्रकाश मिश्र प्रदेश का पहला व्यक्ति है जिसका चयन अंटार्टिका के लिए हुए है. ज्ञात हो कि अंटार्टिका का न्यूनतम तापमान -60 डिग्री सेल्शियस तक हो जाता है.
https://VIDEO : अक्षरा सिंह का नया छठ गीत रिलीज, कर देगा इमोशनल







