नई दिल्ली. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. वह आएदिन अपने डांस रिहर्सल वीडियोज शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज देती हैं. इस बार जाह्नवी कपूर ने बेली डांस का वीडियो शेयर करके तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर, करीना कपूर और शाहरुख खान की फिल्म ‘अशोका’ के गाने ‘सन सना ना सन’ पर थिरकती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर व्हाइट आउटफिट पहनकर बेली डांस करती नजर आ रही हैं.
http://चाणक्य नीति : ऐसे आसानी से करें अपने दुश्मन को परास्त
यही नहीं डांस स्टेप्स के साथ ही उनके एक्सप्रेशंस भी काफी अच्छे लग रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने डांस करने वाला इमोजी बनाते हुए लिखा है- मिसिंग पोस्ट बूरिटो बेली डांस सेशन. अब उनके फैंस दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं. बता दें कि जान्हवी कपूर ने 2018 में धड़क मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. फिलहाल जान्हवी कपूर ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ मूवी में काम कर रही हैं. देखिए वीडियो-
http://Vivo Y12s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स










