नई दिल्ली. जैकलीन फर्नांडिस का गाना ‘मुड़-मुड़ के’ रिलीज हो गया है. जैकलीन फर्नांडिस और मिशेल मोरोन का वीडियो जब से सामने आया है, इसने इंटरनेट पर काफ़ी हलचल पैदा कर दी है. मिशेल मोरोन ने भारत में “मुड़ मुड़ के” के साथ डेब्यू किया है. यह एक फुल ऑन पेप्पी पार्टी नंबर है जहां जैकलीन गैंगस्टर को पकड़ने में पुलिस की मदद करती है जो मिशेल द्वारा अभिनीत है. गाने में जैकलीन और मिशेल की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. जैकलीन के डांस मूव्स हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल हैं.
https://खत्म नहीं हुई है महामारी, आ सकते हैं कोरोना के नए वेरिएंट : स्वामीनाथन
गाने के रिलीज होते ही यूजर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जैकलीन और मिशेल की केमेस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं. गाने को टोनी और नेहा कक्कड़ ने गाया है. जैकलीन फर्नांडीज के पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं, उनकी अगले महीने अटैक और बच्चन पांडे जैसी दो बड़ी रिलीज़ हैं. इसके अलावा वह पहले ही सर्कस और राम सेतु की शूटिंग कर चुकी हैं. अब, रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही एएल विजय फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं.
https://PCC चीफ का बड़ा बयान- छत्तीसगढ़ के 60% अनुसूचित क्षेत्र में शराबबंदी संभव ही नहीं










