नई दिल्ली. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक बार भी जैकलीन अपनी लेटेस्ट फोटोशूट से इंटरनेट पर हंगामा मचा रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस का साड़ी अवतार देखने को मिल रहा है. जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जैकलीन ने ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी हुई है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. जैकलीन ने ट्रांसपेरेंट साड़ी के साथ मैचिंग इयररिंग्स और अंगूठी भी पहन रखी है. अपनी इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस एक बार फिर ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं.
https://पत्थर से सिर कुचलकर गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर थाने जाकर किया सरेंडर
जैकलीन की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लटा रहे हैं और कमेंट करते हुए उनकी इस अंदाओ की तारीफ भी कर रहे हैं. जैकलीन की इन तस्वीरों पर फैंन- बेहद खूबसूरत, लवली, क्वीन ऑफ ब्यूटी लिखकर एक्ट्रेस के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ में जैकलीन अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म क्रिसमस से पहले 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
https://सुक्खू ने ली हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्टी सीएम










