रायपुर. अगले 10 दिनों में मानसून के प्रदेश से लौटने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक लौटते मानसून की वजह से 18-20 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होगी, लेकिन रात के तापमान में हल्की कमी अब शुरू हो जाएगी. मानसून की वापसी की शुरुआत के साथ अब उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्वी हवा का असर शुरू हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के शेष हिस्सों से वापस लौट गया है. मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से वह वापस हटा है.
https://महंगाई की मार, अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम
मानसून की वापसी रेखा अब रक्सौल, डाल्टनगंज, पेण्ड्रा रोड, छिंदवाड़ा, जलगांव, दहानू और लांग तक है. मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल 17 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू होने का अनुमान लगाया था. यह वापसी पश्चिमी राजस्थान से शुरू होनी थी. उसके पांच अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ पहुंच जाने का अनुमान था. तब कहा जा रहा था, 15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी रेखा छत्तीसगढ़ की दक्षिणी सीमा को पार कर जाएगी. यानी 15 अक्टूबर तक प्रदेश में बरसात का मौसम खत्म हो जाना था. इन अनुमानों के उलट मानसून की वास्तविक वापसी 20 सितंबर के बाद शुरू हुई और उसकी रफ्तार बेहद धीमी रही. 14 अक्टूबर तक मानसून वापस लौटते हुए केवल पेंड्रा रोड तक पहुंच पाया है.
https://7 दिनों के अंदर पटवारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश







