আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

7 दिनों के अंदर पटवारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश

Published on: October 14, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में अनुविभागीय कसडोल और बलौदाबाजार के पटवारियों व तहसीलदारों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की गई. अपर कलेक्टर ने पूरे राजस्व अमला के कामकाज पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी तहसीलदारों को पटवारियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. उन्होंने खासकर पटवारियों को 7 दिवस के भीतर कार्य में सुधार कर लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होंने दो टूक कहा कि राजस्व का मामला आम आदमी से सीधा जुड़ा हुआ होता है. इन प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए.

https://कर्मचारियों के डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर ही होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने नामांतरण, अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, भू-अर्जन, भू-भाटक, सीमांकन, डिजिटल हस्ताक्षर जैसे प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सभी रिकार्ड को अनिवार्य रूप से दुरुस्त व सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत ई-कोर्ट में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. जनचौपाल में सीमांकन व ऋण पुस्तिका हेतु अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, इसके लिए सभी तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व निरीक्षक का नियमित रूप से ड्यूटी लगाकर सीमांकन का कार्य समय सीमा के भीतर करें. साथ ही सप्ताह में एक दिन पटवारियों का नियमित बैठक कर कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं.

https://‘फोन भूत’ का पहला गाना ‘किन्ना सोना’ रिलीज, ग्लैमरस अवतार में नजर आईं कैटरीना

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now