नई दिल्ली. भारत एक बार फिर चंद्रमा पर यान भेजने की तैयारी में है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी. प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि चंद्रयान-2 मिशन निराशाजनक रहा क्योंकि यह भारत का पहला प्रयास था. कोई भी देश अपने पहले ही प्रयास में सफल नहीं हुआ है. जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘लैंडर व रोवर मिशन के 2020 में लॉन्च होने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं.
http://पंचायत, नगरीय निकाय शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के आदेश
हालांकि मैं पहले भी कह चुका हूं कि चंद्रयान-2 मिशन को विफलता नहीं कहा जा सकता है क्योंकि हमने इससे काफी कुछ सीखा है.’ उन्होंने कहा कि कोई भी देश पहले प्रयास में सफल नहीं हुआ है. अमेरिका को भी चांद पर कदम रखने के लिए कई प्रयास करने पड़े पर हमें इतने प्रयासों की जरूरत नहीं पड़ेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंद्रयान-2 से जो अनुभव मिले हैं और मौजूदा संसाधनों की वजह से चंद्रयान-3 का बजट कम होगा. हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया.
http://किसानों को खून के आंसू रूला रही कांग्रेस सरकार : पूनम









