আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ISIS का आतंकी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, IED भी बरामद

Published on: August 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. दिल्ली में ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू युसूफ की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है. आतंकी के पास 2 आईईडी (इंप्रूव्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और एक पिस्टल मिले हैं. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी ने पूरे प्रदेश में अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया है. हर जिले के पुलिस कप्तान को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंध कर दिया जाए. एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि दिल्ली में आईईडी के साथ एक व्यक्ति के गिरफ्तारी के बाद पूरे यूपी में भी सतर्कता बरतने के आदेश प्राप्त हुए हैं.

http://दो साल से कम समय में खत्म हो जाएगी कोरोना महामारी : WHO

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सभी फील्ड के अधिकारियों को इस मामले में सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. यूपी एटीएस, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के संपर्क में है. इंटीलिजेंस ब्यूरो, मिल्ट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी लोधी कॉलोनी स्पेशल सेल के ऑफिस में आतंकी से पूछताछ कर रहे हैं. इसके साथ ही यूपी एटीएस की एक टीम बलरामपुर रवाना हो रही है. बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम कुछ जगहों पर छापेमारी कर सकती है. गिरफ्तार आतंकी अबू युसूफ से पूछताछ की जा रही है.

http://‘प्रदेश सरकार ने विज्ञापन में उप्र के किसान को छत्तीसगढ़ का बताकर उसकी फोटो लगा दी’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now