नई दिल्ली. टीवी के फेमस एक्टर दिलीप जोशी फिल्मों में कई बड़े सिातरों के साथ काम चुके हैं और पिछले एक दशक से उनका शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो में उन्होंने जेठालाल का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है. खबरें उड़ रही हैं कि दिलीप जोशी शो को अलविदा करने वाले हैं, लेकिन अब इन खबरों पर दिलीप जोशी ने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि सच क्या है. इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने बताया कि वह शो नहीं छोड़ रहे हैं.
https://महात्मा गांधी को गाली देने वाला कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है जब यह शो अच्छा चल रहा है तो इसे बेवजह क्यों छोड़ा जाए. उन्होंने यह भी बताया कि इस शो की वजह से उन्हें बहुत प्यार मिला है और वह इसे खराब नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लोग हमें बहुत प्यार करते हैं और मैं इसे बिना किसी कारण के बर्बाद करना क्यों चाहूंगा. इस तरह दिलीप जोशी ने साफ कर दिया है कि वह तारक मेहता शो में जेठालाल के किरदार में नजर आते रहेंगे.
https://टूटी टांग के साथ अंकिता लोखंडे ने किया डांस, वीडियो वायरल










