सूरजपुर. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवकुमार बनर्जी ने खाद्य निरीक्षक प्रेमनगर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उचित मूल्य दुकान दुर्गापुर के जांच के दौरान संचालक ग्राम पंचायत दुर्गापुर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता किया जाना पाया गया. जिसमें संचालक का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण (आदेश) 2016 की कंडिका 11(5), 11(9), 11(11), 14(2) एवं 15 का उल्लंघन होने पर शासकीय उचित मूल्य दुकान दुर्गापुर का आबंटन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा हितग्राहियों को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन अस्थायी रुप से शासकीय उचित मूल्य दुकान तारकेश्वरपुर को प्रदान किया गया साथ ही संचालक को नोटिस जारी कर जवाब लिया गया है जवाब प्राप्त होने के पश्चात दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी.
http://एक स्कूल जहां 25 सालों से विषय विशेषज्ञों का अभाव और विद्यार्थी ला रहे 92% अंक
दूसरे राज्यों की खप रही शराब संबंधी खबर को डीजीपी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के निर्देश
रायपुर. दूसरे राज्यों की शराब छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बेचे जाने संबंधी खबर को पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए हैं. अवस्थी ने रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा को तिल्दा में हरियाणा और मध्यप्रदेश की शराब खपने संबंधी खबर की जांच करने तथा 24 घंटे के भीतर जांच पूर्ण कर कार्रवाई सुनिश्चित करने और उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए.
http://BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी बाहर, संन्यास की अटकलें तेज







