बेमेतरा. स्कूलों में मध्याह्न भोजन के अंतर्गत सूखा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के कारण नवागढ़ विकासखंड के चार प्रधानपाठकों को कलेक्टर शिव अनंत तायल के अनुमोदन के पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी ने पृथक-पृथक रूप से निलंबन आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. जिनमें प्राथमिक शाला बाघुल के प्रधानपाठक निरंजन राम साहू, पूर्व माध्यमिक शाला बाघुल के प्रभारी प्रधानपाठक वरुण कुमार धनकर शिक्षक (एलबी) तथा प्राथमिक शाला नेवसा के प्रभारी प्रधानपाठक प्रमोद कुमार साहू सहायक शिक्षक (एलबी) और पूर्व माध्यमिक शाला नेवसा के प्रधानपाठक रामअवतार साहू शामिल हैं.
http://17 हाथियों के दल को देखकर भाग रहा था ग्रामीण, हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला
ज्ञात हो की बुधवार को नवागढ़ विकासखंड के एसडीएम डीआर डाहिरे ने निरीक्षण के दौरान इन शिक्षकों के द्वारा घटिया क्वालिटी का दाल (खंडा) वितरण करते पाया. शासन के निर्देशानुसार सूखा खाद्यान वितरण में अनियमितता तथा लापरवाही के कारण चारों शिक्षकों को निलंबित किया गया. निलंबित शिक्षकों को निलंबन की अवधि के नियमानुसार जीवन निर्वाह हेतु भत्ता देय प्रदाय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ द्वारा निर्धारित किया जाएगा. राज्य में अभी नावेल कोरोना वायरस के संक्रमण की नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए घोषित शालाओं के अवकाश के दिनों में मध्याह्न भोजन अंतर्गत बच्चों को खाद्यान की आपूर्ति हेतु स्कूलों मे सूखा राशन वितरण किया जा रहा है.
http://खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर राशन दुकान निलंबित, कलेक्टर बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं







