আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर राशन दुकान निलंबित, कलेक्टर बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं

Published on: April 9, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. जिले के भाटापारा तहसील के ग्राम कोड़ापार में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. समूह पर राशन वितरण में अनियमितता, निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर राशन वितरण और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप में एसडीएम भाटापारा ने निलंबित किया है. दुकान का संचालन आगामी आदेश तक कोड़ापार में ही गुर्रा सहकारी समिति द्वारा किया जाएगा. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा है कि कोरोना जैसे आपात हालात में लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गौरतलब है कि ग्राम कोड़ापार तहसील-भाटापारा मे शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन जय मावली माता स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा था.

http://जन-धन खाते से हितग्राही कभी भी निकाल सकते हैं राशि

उपभोक्ताओ के द्वारा दुकान संचालक समूह के कर्मचारियों और विक्रेता के द्वारा अनियमितता बरतने और अधिक दर पर सामग्री विक्रय करने की शिकायत की गई थी. इसके अलावा विक्रेता के द्वारा उपभोक्ताओ से दुर्व्यवहार की शिकायत भी सामने आई थी. खाद्य निरीक्षक भाटापारा संजय ठाकुर ने जांच में शिकायत को सही पाया और अपना जांच प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा को सौप दिया. प्रतिवेदन के तथ्यों से सहमत होते हुए अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा महेश राजपूत ने दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए राशन दुकान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है. अब ग्राम कोड़ापार में हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण ग्रामीण सेवा सहकारी समिति गुर्रा के द्वारा आगामी आदेश तक ग्राम कोड़ापार मे ही किया जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now