मुंगेली. विकासखंड लोरमी के सेवा सहकारी समिति सुरेठा में वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के दौरान धान खरीदी कार्य व पंजीयन कार्य में अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. कलेक्टर अजीत वसंत ने विगत दिनों विकासखंड लोरमी के सेवा सहकारी समिति सुरेठा में वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के दौरान धान खरीदी कार्य व पंजीयन कार्य में अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे. निर्देश के परिपालन में संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है. लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि धान खरीदी में अनिमियतता बरतने पर खरीदी केंद्र प्रभारी, ऑपरेटर, बारदाना प्रभारी तथा हल्का पटवारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है.
https://स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 9 युवक-युवतियां गिरफ्तार
जिसमें धान खरीदी केंद्र प्रभारी राजेश कश्यप, ऑपरेटर जितेन्द्र कश्यप, बारदाना प्रभारी मन्नू कश्यप तथा हल्का पटवारी राजकुमार पाटले का नाम शामिल है. इसी प्रकार शासकीय भूमि तथा मंदिर की भूमि के खसरे को अपने पंजीयन में संलग्न कराकर धान विक्रय करने वाले कृषकों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसमें हेमलाल तहसील लालपुर, टेकराम निवासी देवरहट, रामसेवक चंद्राकर निवासी बांधा, मालिकराम निवासी कुधुरताल, देवकीबाई अमृत चंद्राकर निवासी बांधा, सुरेश निवासी बोईरपारा, कलेश राम निवासी गैंजी का नाम शामिल हैं.







