আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डूमरपाली-रामपुर और खैरा-परसकोल मार्ग में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, मिली साढ़े पांच करोड़ की स्वीकृति

Published on: April 2, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम डूमरपाली और रामपुर मार्ग पर डूमरपाली नाला पर दो करोड़ 62 लाख 14 हजार तथा खैरा और परसकोल मार्ग में सितली नाला पर दो करोड़ 88 लाख 19 हजार की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण व पहुंच मार्ग के लिए पांच करोड़ पचास लाख 33 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है. जिस पर क्षेत्र के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है. जानकारी के अनुसार डूमरपाली नाला और सितली नाला पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे. जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया.

https://WHO का दावा- नया XE वैरिएंट ओमिक्रॉन BA.2 से 10% ज्यादा संक्रामक

बाद डूमरपाली और खैरा के पास सितली नाला में पुल निर्माण के लिए पांच करोड़ पचास लाख 33 हजार की स्वीकृति मिली है. जिस पर खिलावन साहू, मोहित ध्रुव, लक्ष्मण पटेल, दारा साहू, हेमंत डडसेना, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक, अतुल गुप्ता, सोनू राज, कार्तिक पटेल, कृष्ण पटेल, डागा साहू, लमकेश्वर साहू, विक्की पटेल, रामजी ध्रुव, मयाराम टंडन, राजू दीवान, रत्थू ध्रुव, सोना सिंह, बलराम ध्रुव, कुंवरसिंग यादव, गोविंद साहू, किशन देवांगन, सचिन गायकवाड़, गौरव चंद्राकर, राजू यादव, नीरज चंद्राकर, लीलू साहू, बलदेव साहू, संतोष साहू, शत्रुघन साहू, गिरीश साहू, दीपक चंद्राकर, कुलेंद्र चंद्राकर, गेमन साहू आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है.

https://‘हीरोपंती 2’ का नया गाना ‘जलवानुमा’ रिलीज, दिखी टाइगर-तारा की शानदार केमेस्ट्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now