जांजगीर-चांपा. अपर कलेक्टर एसपी वैध ने पामगढ़ तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पामगढ़, मेहंदी, मेऊ, लोहर्सी, खरौद और जांजगीर तहसील के अंतर्गत खोखरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें कई गड़बड़ी मिली. अपर कलेक्टर ने निरीक्षण में अव्यवस्था और गड़बड़ी पाए जाने पर खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने और केन्द्र में अनुपस्थित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा जिले में धान खरीदी पूर्णतः पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं. उनके निर्देशों के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री वैद्य ने खरौद, लोहर्सी सहित अन्य केन्द्रों को आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान खरौद, लोहर्सी में अव्यवस्था पाई गई.
https://Samsung Galaxy M04 भारत में लान्च, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस
उनके द्वारा किसानों से क्रय किए गए धान के बोरों का भौतिक सत्यापन करने पर 1 से 3 किग्रा ज्यादा धान की खरीदी किया जाना पाया गया. पूर्व दिनों में खरीदी किए गए धान बोरों का सत्यापन/तौल कराए जाने पर 1-3 किग्रा कम पाए जाने के कारण अपर कलेक्टर ने खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए. साथ ही 03 धान खरीदी केंद्र में 16000 से 17000 क्विंटल धान खरीदी हो गई है. उन्होंने धान का जल्द से जल्द उठाव कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ शेष खरीदी केंद्रो मे धान को ढंकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए. खरौद पटवारी को धान खरीदी केंद्र में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया गया था, किंतु वह धान खरीदी केंद्र में अनुपस्थित पाया गया. अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ को संबंधित पटवारी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
https://IND vs BAN: तीसरे वनडे के लिए इस गेंदबाज की टीम में हुई एंट्री, राहुल को मिली कप्तानी







