नई दिल्ली. सैमसंग ने अपना सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy M04 लॉन्च कर दिया है. सैमसंग गैलेक्सी एम04 को सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है. फोन की कीमत 8,499 रुपए है. फोन ग्रीन, गोल्ड, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है. इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो (720×1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI मिलता है. साथ ही कंपनी ने दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देने का वादा किया है. यानी आपको एंड्रॉयड 14 तक का अपडेट इस फोन में देखने मिलेगा. इसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर से लैस किया गया है. सैमसंग गैलेक्सी एम04 में 4 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. रैम को 8 जीबी (4 जीबी फिजिकल + 4 जीबी वर्चुअल) तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है.
https://पहली बार मीडिया के सामने आए श्रद्धा के पिता, आफताब को लेकर कही बड़ी बात
स्टोरेज को भी माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक बायोमैट्रिक रिकॉगनिशन फीचर भी है. सैमसंग गैलेक्सी एम04 के साथ डुअल कैमरे का सपोर्ट है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है. सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है. रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश का सपोर्ट मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी पैक की गई है, जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल SIM, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस का सपोर्ट मिलता है.
https://सोनाखान में तीन दिवसीय महोत्सव प्रारंभ, मुख्यमंत्री कल करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण










