नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा. लीग का फाइनल 8 नवंबर को होगा. आईपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने न्यूज एजेंसी से इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस बारे में सभी फ्रेंचाइजी को जानकारी दे दी गई है. इस शेड्यूल पर अगले हफ्ते आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में मुहर लग सकती है. इससे पहले बीसीसीआई ऑफिशियल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस बार लीग 51 दिन में खत्म होगी. इससे फ्रेंचाइजियों, ब्रॉडकास्टर्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स को फायदा होगा. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा. लेकिन बीसीसीआई ने इस साल के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए इसे एक हफ्ते पहले कराने की तैयारी शुरू कर दी है.
http://माता-पिता, बहन और दो भाई की हत्या कर युवक ने ट्रक के सामने कूदकर की खुदकुशी
ब्रजेश पटेल ने कहा कि गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग जल्द होने वाली है, लेकिन हमने शेड्यूल तय कर दिया है. यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 8 नवंबर तक होगा. हमें उम्मीद है कि सरकार से भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी. फिलहाल, हम कुछ ही दिन में एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर) यानी कोरोना के लिए गाइडलाइंस तैयार कर लेंगे. टूर्नामेंट में फैंस को एंट्री मिलेगी या नहीं, यह यूएई सरकार के फैसले पर निर्भर है. इस मामले में हम जल्द ही यूएई सरकार को आधिकारिक लेटर भी लिखेंगे. यूएई में लीग होने और कोरोना के कारण सभी टीमें एक महीने पहले वहां पहुंचेंगी.
http://सुशांत की मौत से आहत छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- उसका चला जाना अच्छा नहीं लगा
Indian Premier League to start on September 19 in the UAE with final slated on November 8: IPL Chairman Brijesh Patel tells PTI. #IPL
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2020











