नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के प्ले-ऑफ और फाइनल का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला क्वालिफायर और फाइनल दुबई में होगा, जबकि बाकी दो प्ले ऑफ मैच अबुधाबी में खेले जाएंगे. क्वालिफायर-वन शीर्ष दो टीमों के बीच होगा, जो 5 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल 10 नवंबर को होगा. अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में 6 नवंबर को एलिमिनेटर खेला जाएगा, जो तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच होगा, यहां 8 नवंबर को दूसरा क्वालिफायर भी खेला जाएगा.
http://गुजराती संगीतकार और पूर्व सांसद महेश कनोडिया का निधन
सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होंगे. लीग में रविवार तक 45 मैच खेले जा चुके हैं और 14 मैच बाकी हैं. बीसीसीआई ने महिला टी20 चैलेंज के कार्यक्रम की भी घोषणा की जो 4 से 9 नवंबर के बीच शारजाह में होगा. खिलाड़ी दुबई पहुंच चुकी हैं और छह दिन के पृथकवास पर हैं. फाइनल 9 नवंबर को खेला जाएगा. टीमें सुपरनोवाज, वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर एक-दूसरे से एक बार खेलेंगे और फिर फाइनल होगा. हरमनप्रीत कौर को सुपरनोवाज और मिताली राज को वेलोसिटी का कप्तान बनाया गया है। ट्रेलब्लाजर्स की कमान स्मृति मंधाना संभालेंगी.
http://ओव्हर रेटिंग पर मदिरा के विक्रय की शिकायत के लिए वाट्सएप नंबर जारी











