नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है. शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पहला मैच 31 मार्च को गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा. फाइनल मैच 28 मई को खेला जाएगा. उद्घाटन और फाइनल दोनों मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. 52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे. उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे. इस तरह टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे.
https://टुनिशा शर्मा केस में पुलिस ने दाखिल की 500 पन्नों की चार्जशीट
18 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे. देश भर के कुल 12 मैदानों पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे. सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर एक टीम ग्रुप स्टेज में 14-14 मुकाबले खेलेगी. इस दौरान प्रत्येक टीम को 7 मैच अपने घर में खेलने होंगे, जबकि बाकी 7 मुकाबले विपक्षी टीम के घर में खेलने होंगे. एक टीम लीग दौर में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी. धर्मशाला में पंजाब किंग्स और गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने दो-दो घरेलू मैच खेलेगी. शाम के मुकाबले 7.30 बजे से, जबकि दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे.
आईपीएल 2023 के ग्रुप
ग्रुप-ए: मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स.
ग्रुप-बी: चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स.
https://चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा











