আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2022: पैट कमिंस की आंधी में उड़ी MI, KKR को मिली तीसरी जीत

Published on: April 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. यह टीम की 4 मैचों में तीसरी जीत है. टीम टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए. जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. अजिंक्य रहाणे 11 गेंद पर 7 रन बनाकर तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स का शिकार बने. बाद उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर 10, सैम बिलिंग्स 17  नीतीश राणा 8, आंद्रे रसेल 11 रन बनाकर आउट हुए. बाद पैट कमिंस ने आक्रामक पारी खेलकर केकेआर को जीत दिलाई.

https://मां जिस स्कूल में सफाई कर्मचारी, वहां चीफ गेस्ट बनकर पहुंचा विधायक बेटा

उन्होंने 15 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए. अय्यर 41 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई के टॉप-3 बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुए. बाद उतरे डेवाल्ड ब्रेविस ने 19 गेंद पर 29 रन बनाए. ईशान किशन 21 गेंद पर 14 रन ही बना सके. ग्यारह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 55 रन था. इस समय सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टीम को संभाला. सूर्यकुमार ने 36 गेंद पर 52 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा 27 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे. अंतिम ओवर में कायरन पोलार्ड ने 3 छक्के जड़े. वे 5 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे. केकेआर की ओर से उमेश यादव ने एक विकेट लिया. पैट कमिंस ने 2 विकेट लिया.

https://आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now