আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2022: RR को हराकर फाइनल में पहुंची GT, हार्दिक-मिलर जीत के हीरो

Published on: May 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोलकाता के इडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2022 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही गुजरात की टीम फाइनल में पहुंच गई है. अपने डेब्यू सीजन में फाइनल में पहुंचने वाली गुजरात आईपीएल की पहली टीम है. हार के बावजूद राजस्थान के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है. उसे अब एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालिफायर 2 में भिड़ना होगा. राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए थे. इसके जवाब में गुजरात ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी.

https://PM Kisan : आपको मिलेंगे 11वीं किस्‍त के पैसे या नहीं? ऐसे करें चेक

पहले ही ओवर में रिद्धिमान साहा खाता खोले बिना आउट हो गए. इसके बाद मैथ्यू वेड और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई. गिल और वेड ने 35-35 रन बनाए. इसके बाद हार्दिक और मिलर ने शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया. डेविड मिलर ने सिर्फ 38 गेंदों में नाबाद 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और ओबेड मकॉय ने एक-एक विकेट लिए. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर (89) और कप्तान संजू सैमसन (47) की उम्दा पारियों से छह विकेट पर 188 रन बनाए थे. देवदत्त पडिक्कल ने 28 रन का योगदान दिया.

https://IPL 2022: कौन हैं MI के मैच में दिखीं ये दो मिस्ट्री गर्ल, जिन्होंने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now